यूपी में बिजली कटौती पर ताबड़तोड़ एक्शन, सरकार ने दो बड़े अधिकारियों को किया सस्पेंड


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बिजली कटौती और उपभोक्ताओं की शिकायतों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। ऊर्जा विभाग की समीक्षा के बाद लापरवाही पाए जाने पर दो बड़े अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
सरकार का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश पहले ही दिए गए थे, लेकिन कई जिलों में अनावश्यक कटौती और खराब व्यवस्थाओं की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी के चलते यह कार्रवाई की गई।
ऊर्जा विभाग के मुताबिक, बिजली आपूर्ति व्यवस्था में लापरवाही, शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई और मॉनिटरिंग में कमी पाए जाने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही अन्य जिलों के अधिकारियों को भी चेतावनी दी गई है कि बिजली व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सरकार ने सभी विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए और गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights