जौनपुर में करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप


Jaunpur के बरसठी थाना क्षेत्र में आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली खंभों की मरम्मत के दौरान एक संविदा लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
मृतक की पहचान अशोक यादव के रूप में हुई है, जो कई वर्षों से बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के तौर पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह आंधी और खराब मौसम के बाद क्षतिग्रस्त बिजली लाइन और खंभों की मरम्मत कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित होने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।
स्थानीय लोगों और ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिससे एक अनुभवी लाइनमैन की जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights