कोयंबटूर कांड पर बवाल: मासूम बच्ची के मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस अधिकारियों के हंसने का VIDEO वायरल
कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर (सुलुर) में 10 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। घटना को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। इसी बीच पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद और बढ़ गया है।
वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी गंभीर मामले की जानकारी देते समय आपस में मुस्कुराते और हल्के अंदाज में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर नाराजगी जताई और पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल उठाए।
इस मामले में R. V. Ramya Bharathi समेत अन्य अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स और कई राजनीतिक दलों ने कहा कि इतने गंभीर मामले में अधिकारियों का यह रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
विपक्षी नेताओं और आम जनता ने मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।