‘UP में फर्जी एनकाउंटर हो रहे’ — अखिलेश यादव का BJP सरकार पर बड़ा हमला

लखनऊ। Akhilesh Yadav ने उत्तर प्रदेश में हो रहे एनकाउंटरों को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि प्रदेश में “फर्जी एनकाउंटर” किए जा रहे हैं और सरकार इसके जरिए वाहवाही लूटने का काम कर रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि फर्जी एनकाउंटर करने वाले खुद गुनहगार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एनकाउंटर के नाम पर PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को डराने की कोशिश की जा रही है।
सपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा सरकार जाति और धर्म देखकर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार PDA समाज का हक मारना चाहती है।
अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि “फर्जी एनकाउंटर नाकाम सरकार की पहचान बन चुके हैं।” उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।