‘जल्दी भागो, वरना सरकार कार्रवाई करेगी’ — बंगाल में सुवेंदु अधिकारी का बयान चर्चा में


कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। Suvendu Adhikari का एक बयान सोशल media पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कथित अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर सख्त टिप्पणी की है।
वायरल बयान में सुवेंदु अधिकारी कहते सुनाई दे रहे हैं कि, “मैंने पुलिस को बोल दिया है इन बांग्लादेशियों को जेल में डालने की जरूरत नहीं है… हम कपड़े दें, दवाई दें, खाना दें… ये कोई जमाई हैं क्या? जल्दी-जल्दी भागो, वरना सरकार को जो करना होगा वो करेगी।”
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रिया तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने बयान को लेकर सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा समर्थक इसे अवैध घुसपैठ के खिलाफ सख्त रुख बता रहे हैं।
फिलहाल बयान को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights