मीरा रोड में बकरीद से पहले विवाद: सोसाइटी में बढ़ा तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा


ठाणे। महाराष्ट्र के मीरा रोड इलाके में बकरीद से पहले कुर्बानी को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि पूनम एस्टेट क्लस्टर समेत कुछ सोसाइटी परिसरों में बकरों को लाने और अस्थायी शेड बनाए जाने का विरोध किया गया।
विवाद उस समय और बढ़ गया जब विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा सोसाइटी परिसर में सूअर ले जाने की घटना सामने आई। इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियातन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और फ्लैग मार्च भी किया गया।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।
फिलहाल मामले में पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights