जिले में आपदा प्रबंधन को लेकर बड़ी तैयारी, DM ने ‘आपदा मित्रों’ को दिए अहम निर्देश

जनपद। जनपद में आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की, जबकि अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) भी मौजूद रहे।
बैठक में “आपदा मित्र” एवं नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग कर प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, राहत कार्यों और जनजागरूकता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता, सतर्कता और जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने स्वयंसेवकों को निर्देश दिए कि गांव-गांव और स्कूलों में जाकर लोगों को बाढ़, लू, आंधी और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की जानकारी दें।
बैठक में बढ़ती गर्मी और संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन से “सचेत ऐप” और “दामिनी ऐप” डाउनलोड करने की अपील की गई, ताकि मौसम और आपदा संबंधी त्वरित जानकारी मिल सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षित स्वयंसेवक आपदा के समय प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं और राहत कार्यों में उनकी भूमिका बेहद अहम होती है।