सेवा भारती के ‘किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग’ का हुआ समापन, किशोरियों को मिला संस्कार, स्वावलंबन और सशक्तिकरण का प्रशिक्षण


जौनपुर। सेवा भारती समिति काशी प्रान्त के तत्वावधान में आयोजित ‘किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग’ का शनिवार को दीक्षांत समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली किशोरियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में सेवा भारती जौनपुर के विभाग अध्यक्ष डॉ. तेज सिंह, जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि विनीत सेठ, सूर्य प्रकाश सिंह ‘मुन्ना’, क्षेत्र संयोजिका शारदा जी, वर्गाधिकारी डॉ. वंदना सरकार, प्रांत मंत्री डॉ. संध्या सिंह, वर्ग कार्यवाहिका नीतू सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रश्मि सिंह, जिला महामंत्री देवेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने किशोरियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रांत उपाध्यक्ष गुलाबचंद श्रीवास्तव ने कहा कि किशोरियां समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उन्हें आत्मनिर्भर, संस्कारित और सशक्त बनाना राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से किशोरियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और व्यवहारिक जीवन से जुड़े विविध कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, गृह प्रबंधन, स्वरोजगार आधारित कौशल, आत्मरक्षा, व्यक्तित्व विकास तथा नेतृत्व क्षमता से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। आयोजकों के अनुसार वर्ग का उद्देश्य किशोरियों को मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना था, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा भारती के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय प्रबुद्धजनों तथा मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा। उपस्थित लोगों ने ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समाजहित में उपयोगी बताते हुए इनके निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुजीत अग्रहरि, प्रचार प्रमुख सुधीर सिंह, नारायण चौरसिया, ब्रह्मेश शुक्ल, प्रदीप सिंह ‘रिंकू’, विवेक सिंह, दिलीप सिंह, रजनीश शर्मा, ओमित साहू, डॉ. माधुरी सिंह, बिमला सिंह, नयनतारा, स्वप्निल सिंह, किरण सिंह, सुचिता, मीना यादव, सुषमा श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, अर्चना सिंह, दीपक सिंह, डॉ. मनीष गुप्ता, ओम प्रकाश मौर्य, राजेश कुमार, अजय कुमार उपाध्याय, संदीप विश्वकर्मा, गौरव सिंह, रविशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights