उत्तर प्रदेश को जल्द मिल सकता है स्थायी डीजीपी, राजीव कृष्ण के नाम पर लग सकती है मुहर


नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के शीर्ष पद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली सूत्रों के अनुसार, राज्य को कई वर्षों बाद स्थायी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मिल सकता है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रमुख पद के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण के नाम पर मुहर लगने की संभावना प्रबल है।
सूत्रों का दावा है कि इस संबंध में आज महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। यदि औपचारिक स्वीकृति मिलती है, तो राजीव कृष्ण उत्तर प्रदेश पुलिस के स्थायी डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।
गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस के सर्वोच्च पद पर नियमित नियुक्ति को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में स्थायी डीजीपी की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हालांकि, इस संबंध में अभी तक केंद्र या राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अंतिम निर्णय और औपचारिक आदेश जारी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights