लखनऊ: सीएम योगी से मिले यूपी के नए स्थायी डीजीपी राजीव कृष्ण


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नव नियुक्त स्थायी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। स्थायी डीजीपी के रूप में तैनाती के बाद यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात रही।
इस दौरान राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री से प्रदेश की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
राजीव कृष्ण की स्थायी डीजीपी के रूप में नियुक्ति के बाद पुलिस महकमे में नई कार्यशैली और बेहतर कानून-व्यवस्था को लेकर उम्मीदें जताई जा रही हैं। शिष्टाचार मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें डीजीपी राजीव कृष्ण मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट करते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights