जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश


जौनपुर। जनपद के स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 17 चिकित्सा अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं समायोजन किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) जौनपुर द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक के निर्देशों के अनुपालन में की गई है।
जारी आदेश में सभी संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित नियंत्रक अधिकारियों को उन्हें अविलंब कार्यमुक्त करने को कहा गया है। मई 2026 का वेतन नवीन तैनाती स्थल से आहरित किया जाएगा।
स्थानांतरित चिकित्सा अधिकारियों की सूची
डॉ. देवेन्द्र पाल – सीएचसी सुजानगंज से पीएचसी बेलवार।
डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह – सीएचसी डोभी से पीएचसी हीरापुर मचहटी।
डॉ. विवेक यादव – सीएचसी डोभी से पीएचसी भन्नौर।
डॉ. कृष्ण कुमार – सीएचसी डोभी से पीएचसी बर्राह।
डॉ. गौरव सिंह – सीएचसी बदलापुर से पीएचसी नाभीपुर।
डॉ. कोविदेन्द्र त्रिपाठी – सीएचसी बदलापुर से पीएचसी गद्दोपुर।
डॉ. अंकित शर्मा – सीएचसी रामनगर से पीएचसी गुतवन।
डॉ. रमेश चन्द्रा – सीएचसी धर्मापुर से सीएचसी सुईथाकला।
डॉ. ओमप्रकाश – पीएचसी सतहरिया से सीएचसी मेहरावां।
डॉ. महेश प्रसाद विन्द – सीएचसी सतहरिया से पीएचसी तरहटी।
डॉ. संजीव कुमार यादव – सीएचसी शाहगंज से सीएचसी आदमपुर।
डॉ. रविराज – सीएचसी बदलापुर से सीएचसी आदमपुर।
डॉ. रोहित लाल – सीएचसी आदमपुर से पीएचसी समसपुर।
डॉ. राकेश कुमार – राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज से सीएचसी मड़ियाहूं।
डॉ. रनबहादुर यादव – राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज से पीएचसी गम्भीरन।
डॉ. मनोज कुमार गौतम – सीएचसी सिरकोनी से पीएचसी परियावां।
डॉ. फहीम अहमद – ट्रॉमा सेंटर हौज से पीएचसी रंजीतपुर।
स्वास्थ्य विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नई तैनाती से चिकित्सा सुविधाओं के संचालन में सुधार आएगा तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights