जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल


जौनपुर। जनपद के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 चिकित्सा अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं समायोजन किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन एवं महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देशों के अनुपालन में की गई है।
जारी आदेश में संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित नियंत्रक अधिकारियों को उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के लिए कहा गया है। स्थानांतरित चिकित्सकों का मई 2026 का वेतन उनके नवीन तैनाती स्थल से आहरित किया जाएगा।
स्थानांतरण आदेश के तहत डॉ. देवेन्द्र पाल को सुजानगंज से बेलवार, डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को डोभी से हीरापुर मचहटी, डॉ. विवेक यादव को डोभी से भन्नौर तथा डॉ. कृष्ण कुमार को डोभी से बर्राह भेजा गया है।
इसी प्रकार डॉ. गौरव सिंह को बदलापुर से नाभीपुर, डॉ. कोविदेन्द्र त्रिपाठी को बदलापुर से गद्दोपुर, डॉ. अंकित शर्मा को रामनगर से गुतवन, डॉ. रमेश चन्द्रा को धर्मापुर से सुईथाकला तथा डॉ. ओमप्रकाश को सतहरिया से मेहरावां स्थानांतरित किया गया है।
डॉ. महेश प्रसाद विन्द को सतहरिया से तरहटी, डॉ. संजीव कुमार यादव को शाहगंज से आदमपुर, डॉ. रविराज को बदलापुर से आदमपुर, डॉ. रोहित लाल को आदमपुर से समसपुर तथा डॉ. राकेश कुमार को राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज से मड़ियाहूं भेजा गया है।
वहीं डॉ. रनबहादुर यादव को राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज से गम्भीरन, डॉ. मनोज कुमार गौतम को सिरकोनी से परियावां तथा डॉ. फहीम अहमद को ट्रॉमा सेंटर हौज से रंजीतपुर स्थानांतरित किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights