मोदीनगर तहसील में रिश्वत लेते आबकारी विभाग का हेड कांस्टेबल गिरफ्तार


गाजियाबाद। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने मोदीनगर तहसील में बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के हेड कांस्टेबल जगत सिंह को ₹6,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। टीम ने आरोपी हेड कांस्टेबल को रिश्वत की रकम लेते समय मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है। एंटी करप्शन विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से करें।
क्रांति फाउंडेशन दूत डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights