गाजीपुर: विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, स्वाट प्रभारी घायल


गाजीपुर। होटल कारोबारी के पुत्र विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में वांछित 1 लाख रुपये का इनामी बदमाश कमलेश चौधरी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान कमलेश चौधरी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह ढेर हो गया।
मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली लगने से स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
कमलेश चौधरी पर विनीत राय हत्याकांड में संलिप्त होने का आरोप था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
(विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights