जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित



जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने जनता की समस्याओं और शिकायतों को सुना। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया गया।
जिन मामलों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं था, उनके संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाया जाए।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे, जिनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।