शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, युवती गर्भवती होने पर युवक ने किया इनकार

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरकी चौकी अंतर्गत एक गांव में युवती के गर्भवती होने का मामला सामने आने के बाद परिजनों ने पड़ोसी गांव के एक युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के पिता ने कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ संबंध बनाए। आरोप है कि जब युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। साथ ही गर्भपात कराने का दबाव बनाया और मना करने पर परिवार को जान-माल की धमकी दी।
मामले की जानकारी होने पर युवती के पिता अपनी पुत्री के साथ केराकत कोतवाली पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो