बस्ती: वाल्टरगंज पुलिस की कार्रवाई, 7 व्यक्तियों को न्यायालय भेजा गया

बस्ती। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना वाल्टरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 07 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135 बीएनएसएस (BNSS) के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। जनपद पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
— KFD News