पाकिस्तान में सैन्य हेलीकॉप्टर हादसा, सभी सवारों की मौत


इस्लामाबाद/मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा Inter-Services Public Relations (ISPR) के अनुसार, इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सेना और संबंधित एजेंसियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।
मृतकों की संख्या तथा उनकी पहचान संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
— KFD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights