प्रवक्ता परीक्षा को लेकर जौनपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, 14 जून को सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक लागू रहेगा प्रतिबंध


जौनपुर। राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता (महिला/पुरुष) परीक्षा-2025 के शांतिपूर्ण एवं सुचितापूर्ण संचालन को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। यह परीक्षा 14 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जनपद के 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर शहर क्षेत्र में यातायात को सुगम, जाममुक्त एवं दुर्घटनारहित बनाए रखने के उद्देश्य से 14 जून को सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि गैस, पेट्रोल, डीजल तथा चिकित्सा सेवाओं से जुड़े आवश्यक वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।
इन स्थानों से भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित:
पचहटिया तिराहा
प्रसाद तिराहा
पकड़ी हाईवे अंडरपास
अलीगंज हाईवे तिराहा
जगदीशपुर चौराहा
चांदपुर हाईवे अंडरपास
कुत्तुपुर तिराहा
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights