पूर्वांचल साहू समाज समिति की बैठक संपन्न, संगठन के विस्तार व मजबूती पर हुआ मंथन


गाजीपुर। पूर्वांचल साहू समाज समिति उत्तर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को कमला टेंट हाउस में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विकास, विस्तार एवं समाज की एकजुटता को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जंग बहादुर गुप्ता ने की, जबकि परमानंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में सदर विधायक जय किशन साहू एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने समाज के उत्थान और संगठन को अधिक सशक्त बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर संगठन की प्रदेश महिला महामंत्री सुषमा साहू, जिला प्रभारी उर्मिला गुप्ता, सावित्री गुप्ता तथा सुमन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद रहे।
विचार-विमर्श के दौरान वक्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, समाज के लोगों को एक मंच पर लाने तथा सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में दीपू गुप्ता ने भी अपने विचार रखे और संगठन की गतिविधियों को गति देने के लिए सुझाव दिए।
बैठक में जिला अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ गुप्ता, युवा अध्यक्ष आर.के. गुप्ता, कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता, राजेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, सूरज गुप्ता, रविकांत गुप्ता एवं संतोष कुमार गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्वांचल सामाजिक नेत्री माया साहू ने किया। अंत में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights