भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, वरिष्ठ नेता की शिकायत पर हुई कार्रवाई

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक Suresh Rathore को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता Dushyant Gautam की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के बाद यह कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि चर्चित Ankita Bhandari Murder Case से जुड़ी एक कथित फोन कॉल बातचीत में सुरेश राठौर और उर्मिला के बीच हुई चर्चा में दुष्यंत गौतम का नाम लिया गया था। इसके बाद दुष्यंत गौतम की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने एफआईआर के आधार पर जांच करते हुए पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस और संबंधित पक्षों की ओर से विस्तृत बयान का इंतजार है।