जौनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस


जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के डोमनापुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, युवक घर से कुछ दूरी पर स्थित पाही पर सोया हुआ था। सुबह जब परिजन वहां पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में मिला। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights