पिपरा गांव में 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में 14 वर्षीय किशोर आरुष यादव का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
परिजनों ने किशोर की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights