“जो गाली देगा, वह लात खाएगा” : बुजुर्ग महिला की शिकायत पर भड़के भाजपा विधायक


मिर्जापुर। क्षेत्र में पानी निकासी और नाली की समस्या को लेकर आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा से गुहार लगाई। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उसे परेशान कर रहे हैं और गाली-गलौज करते हैं।
महिला की शिकायत सुनकर विधायक नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर कहा, “जो गाली देगा, वह लात खाएगा। कोई किसी को गाली कैसे दे सकता है?” विधायक की यह प्रतिक्रिया वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।
बताया जा रहा है कि गैपुरा क्षेत्र में जल निकासी और नाली की समस्या को लेकर लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान बुजुर्ग महिला ने अपनी परेशानी विधायक के सामने रखी। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को मामले का संज्ञान लेने और समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights