त्योहारों के मद्देनज़र कानपुर नगर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया भरोसा



कानपुर नगर, 7 जुलाई। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च किया गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।
फ्लैग मार्च के तहत पूर्वी जोन में थाना मूलगंज पुलिस ने जनपदीय एटीएस के साथ संयुक्त रूप से मार्च किया, जबकि पश्चिम जोन में थाना चौबेपुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला।
इस दौरान प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल और वाहन के माध्यम से गश्त कर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने आमजन, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही नागरिकों को अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
@Uppolice