झांसी में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार


झांसी। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव गेट चौकी प्रभारी दरोगा ओमकार सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने आरोप लगाया कि दरोगा ओमकार सिंह मारपीट के एक मुकदमे में राहत दिलाने के नाम पर पहले ही तीन किस्तों में 60 हजार रुपये वसूल चुका था। इसके बाद वह 10 हजार रुपये की अंतिम किस्त लेने के लिए दबाव बना रहा था।
पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले का सत्यापन किया और योजना बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही दरोगा ने रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights