लव जिहाद पर कठोर एवं प्रभावी कानून बने : योगी सेना (भारत)


लखनऊ। योगी सेना (भारत) के राष्ट्रीय अधिवेशन में गौरव वर्मा को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। यह अधिवेशन नाका हिंडोला स्थित जगत कुटी में आयोजित हुआ, जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
अधिवेशन के दौरान संगठन विस्तार और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। योगी सेना ने देशभर में सदस्यता अभियान चलाकर दिसंबर 2026 तक 11 लाख लोगों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव वर्मा ने अपने संबोधन में सरकार से युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
संगठन के संरक्षक बाबा महादेव ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि लव जिहाद के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी कानून बनाया जाए, ताकि बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने देश में जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की भी मांग की।
अधिवेशन में यह भी निर्णय लिया गया कि योगी सेना आने वाले समय में भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights