वाराणसी में अखिलेश यादव का पोस्टर वायरल, बीजेपी पर लगा निशाना साधने का आरोप


वाराणसी। उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है। वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक विवादित पोस्टर जारी किया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
जारी किए गए पोस्टर में अखिलेश यादव को लुंगी और टोपी में दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा है— “ये मेरा असली रूप”। इस पोस्टर को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
विपक्षी दलों ने इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है, वहीं सपा समर्थकों में भी नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि, इस मामले में आधिकारिक तौर पर बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
फिलहाल, पोस्टर को लेकर वाराणसी सहित पूरे प्रदेश में सियासी बयानबाजी का दौर तेज हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights