प्रदेशवासियों से मुख्यमंत्री का आह्वान: ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में बनें सहभागी


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह महायज्ञ आज सायंकाल तक चलेगा और सभी नागरिक जहां भी हों, कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पूर्वजों की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि केवल पौधा लगाना ही नहीं, बल्कि उसकी सुरक्षा और देखभाल का संकल्प भी लें।
उन्होंने कहा कि धरती माता की आरोग्यता की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। जब हम प्रकृति को सुरक्षित रखेंगे, तभी हम स्वयं भी स्वस्थ और समृद्ध रह सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के संदेश को आगे बढ़ाने की अपील की।
#एक_पेड़_माँ_के_नाम
#PragatiBhiPrakritiBhi
#GoGreen_UP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights