संभावित बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण


जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने स्थापित आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति तथा आमजन से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहे और प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कंट्रोल रूम में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रहें और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आपदा की स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक मदद पहुंचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights