कलेक्ट्रेट कानपुर में जिलाधिकारी कपिल सिंह ने की जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश


कानपुर। दिनांक 17 जुलाई 2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय, कानपुर में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने आमजन की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय और राहत प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights