चकबंदी लेखपाल 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई


मुजफ्फरनगर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी विभाग में तैनात लेखपाल परशवीर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी लेखपाल कृषि भूमि की पैमाइश कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। इस संबंध में शिकायतकर्ता बबीन्द्र पुत्र स्वर्गीय रकम सिंह, निवासी ग्राम सिसौली, थाना छपार ने एंटी करप्शन संगठन से लिखित शिकायत की थी।
शिकायत में बताया गया कि चकबंदी लेखपाल परमेशवीर पुत्र उदयवीर सिंह, निवासी करनावल थाना छपरौली (जनपद बागपत), जो वर्तमान में तहसील चरथावल में तैनात है, द्वारा भूमि पैमाइश के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।
शिकायत की जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता में भी राहत की भावना देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights