उमर वैश्य प्रतिभा सम्मान समारोह में 54 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

👉
मछलीशहर (जौनपुर)। नगर के एक पैलेस में रविवार को उमर वैश्य समाज मछलीशहर द्वारा चतुर्थ प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के कुल 54 मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि जनपदीय उमर वैश्य समिति के संरक्षक जगदीश प्रसाद उमरवैश्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और अनुशासन के साथ निरंतर प्रयास करने से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि केवल अंक ही किसी की प्रतिभा का मापदंड नहीं होते, बल्कि समग्र विकास ही असली पहचान है।
इस अवसर पर अशोक कुमार उमर वैश्य, शिरीष कुमार, प्रदीप कुमार उमर वैश्य, योगेश उमर वैश्य, घनश्याम, अनंत प्रसाद और डॉ. सुधाकर गुप्ता सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश उमर वैश्य ने किया। समारोह में शिशिर, प्रतीक, विजय, रवि, सोनू, संतोष समेत बड़ी संख्या में उमर वैश्य समाज के लोग और बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights