मुरादाबाद में ऑरेंज अलर्ट: अगले 24 घंटे भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी


मुरादाबाद। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसको देखते हुए प्रशासन द्वारा ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए सतर्कता और सावधानी बरतें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। विशेष रूप से खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें।
सावधानी के प्रमुख बिंदु:
खराब मौसम के दौरान घर के अंदर सुरक्षित रहें
बिजली गिरने की संभावना के समय मोबाइल/इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सीमित उपयोग करें
खुले स्थानों और ऊंचे पेड़ों से दूरी बनाए रखें
किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से तुरंत संपर्क करें
प्रशासन ने संबंधित विभागों को भी अलर्ट पर रहने और आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
जनता से अपील: अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights