प्रतापगढ़: नदी में डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत, घंटों बाद बरामद हुए शव


प्रतापगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, अमित सोनी, कृष्ण कुमार सोनी और अनुराग सोनी शनिवार सुबह बारिश के दौरान स्कूटी से खीरी वीर पुल के पास नदी में नहाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही तीनों युवक नदी में उतरे, पुल के पिलरों के पास बने गहरे गड्ढों में एक-एक कर समाते चले गए और देखते ही देखते पानी में डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस, SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गए।
इस दर्दनाक घटना से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचें और सतर्कता बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights