कानपुर में होमगार्ड पर छेड़छाड़ का आरोप, सड़क पर हाईवोल्टेज हंगामा


कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा होमगार्ड पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बीच सड़क जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला होमगार्ड की वर्दी पकड़कर उसे थप्पड़ और लात मारती तथा वर्दी खींचती हुई दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि यह घटना कारगिल पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे अंडरपास के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने अचानक होमगार्ड पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
घटना के दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जबकि कई लोग वीडियो बनाते नजर आए। फिलहाल, इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights