पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई: मुख्य आरोपी गिरफ्तार


कॉकरोच जनता पार्टी के पेपर लीक के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
मामले के मुख्य आरोपी बिरेंद्र कुमार सिंह को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार था और पेपर लीक नेटवर्क का अहम हिस्सा माना जा रहा था।
जांच एजेंसियां अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और पेपर लीक कैसे संगठित तरीके से किया गया।
सूत्रों के मुताबिक, इस गिरफ्तारी के बाद मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। वहीं, पेपर लीक के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के बीच यह कार्रवाई काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights