मेरठ STF की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

बागपत/मेरठ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ (मेरठ यूनिट) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस और बदमाश के बीच आमना-सामना हो गया।
पुलिस के अनुसार, मारे गए बदमाश की पहचान विपुल उर्फ ‘खूनी’ के रूप में हुई है, जो बागपत के भाभीसा गांव का निवासी था। वह कुख्यात सुशील मूंछ गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।
विपुल पर हत्या, लूट, डकैती और हत्या के प्रयास (धारा 307) समेत तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें करीब 6 हत्या के मामले भी शामिल हैं। उसकी लंबे समय से पुलिस को तलाश थी और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।