वाराणसी में महिलाओं द्वारा राहगीरों से छेड़छाड़, एंटी रोमियो स्क्वाड ने दो को दबोचा


वाराणसी। आमतौर पर छेड़छाड़ के मामलों में पुरुषों के खिलाफ शिकायतें सामने आती हैं, लेकिन वाराणसी में इससे उलट एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां महिलाओं द्वारा राह चलते पुरुषों के साथ अश्लील हरकतें करने की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी कमिश्नरेट में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि फ्लाईओवर के पिलर संख्या 57 से 60 के बीच कुछ महिलाएं राहगीरों को रोककर अश्लील इशारे कर रही हैं और उन्हें परेशान कर रही हैं। इस दौरान इलाके का माहौल भी खराब हो रहा था।
सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक सिगरा के निर्देश पर एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा दी गई शिकायत सही पाई गई। इसके बाद पुलिस ने मौके से दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपित महिलाओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights