जौनपुर ब्रेकिंग बेगमपुरा एक्सप्रेस से पहली बार जौनपुर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, भव्य स्वागत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहली बार बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन से जौनपुर पहुंचीं। उनके आगमन को लेकर प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड में था।
राज्यपाल दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए सिटी स्टेशन पर उतरीं, जहां से वह कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गईं। स्टेशन पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर औपचारिक स्वागत किया।
इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्टेशन परिसर से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिस बल की तैनाती की गई थी और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी।