UP Board 2027: प्राइवेट परीक्षार्थियों के आवेदन 5 अगस्त तक, UPMSP ने जारी किया शेड्यूल


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए आवेदन कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद के अनुसार बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
वहीं विलंब शुल्क के साथ अभ्यर्थी 16 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। परिषद ने आवेदन शुल्क जमा करने, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने तथा आवेदन पत्र में संशोधन से संबंधित पूरी समय-सारिणी भी घोषित कर दी है।
UPMSP ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथियों के भीतर ही सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights