दूसरी शादी की सूचना पर मैरिज लॉन पहुंची पहली पत्नी, हंगामे से मची अफरा-तफरी
कानपुर। श्यामनगर क्षेत्र में पति की दूसरी शादी की सूचना मिलने पर पहली पत्नी अपने परिजनों और पुलिस के साथ चौधरी मैरिज लॉन पहुंच गई। अचानक पहुंचे इस घटनाक्रम से विवाह स्थल पर हड़कंप मच गया और जमकर हंगामा हुआ।
बताया जा रहा है कि विवाह समारोह के बीच पहली पत्नी के पहुंचते ही दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब एक घंटे तक मैरिज लॉन में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।