इटावा: वैवाहिक विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, पत्नी ने भी खाईं गोलियां


इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी के महज 19 दिन बाद पति-पत्नी के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, खुशबू नामक महिला अपने कथित प्रेमी के साथ घूमने गई थी, जहां बीच बाजार में उसके पति अंकित कुशवाहा ने दोनों को देख लिया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान पति-पत्नी के बीच तीखा विवाद हुआ और मारपीट की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। इस घटना से आहत होकर अंकित घर लौट आया और उसने आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही खुशबू ने भी कथित रूप से नींद की कई गोलियां खा लीं। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights