एडीजी स्तर के आईपीएस अधिकारियों का तबादला नवीन अरोड़ा वाराणसी जोन के एडीजी, पीयूष मोर्डिया बने प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एडीजी स्तर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण करते हुए पुलिस प्रशासन में अहम फेरबदल किया है। इस क्रम में वर्ष 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी नवीन अरोड़ा को वाराणसी जोन का अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) नियुक्त किया गया है।
वहीं वर्ष 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष मोर्डिया को वाराणसी जोन के एडीजी पद से हटाकर प्रयागराज कमिश्नरेट का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। सरकार के इस फैसले को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights