बहू-बेटी सम्मेलन का सफल आयोजन, आपसी विवाद सुलझे


जौनपुर। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन जौनपुर पुलिस द्वारा ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पारिवारिक विवादों एवं आपसी मनमुटाव को दूर करने पर विशेष जोर दिया गया।
सम्मेलन के दौरान कई परिवारों के बीच चल रहे मतभेदों को बातचीत और समझाइश के माध्यम से सुलझाया गया। पुलिस अधिकारियों एवं काउंसलिंग टीम के प्रयासों से कई पक्ष आपसी मनमुटाव भुलाकर एक साथ रहने के लिए सहमत हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य परिवारों में सौहार्द बनाए रखना, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा घरेलू विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करना रहा। जौनपुर पुलिस ने बताया कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और परिवारों में आपसी समझ बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights