समुद्र की खौफनाक लहरों से बच्चे की जान बचाने वाले किशोर की बहादुरी, वीडियो हुआ वायरल


वॉशिंगटन। यह दृश्य किसी फिल्म का नहीं, बल्कि हकीकत का एक ऐसा वीडियो है जो रोंगटे खड़े कर देता है। 26 जुलाई को अमेरिका में एक 16 वर्षीय किशोर ने अपनी जान जोखिम में डालकर समुद्र की तेज और खतरनाक लहरों में फंसे एक बच्चे की जान बचाई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि किशोर बार-बार उठती उफनती लहरों के बीच खुद को संभालते हुए बच्चे का हाथ थामे रखता है और उसे सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश करता है। खतरनाक हालात के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और अंततः बच्चे को सुरक्षित बचा लिया।
इस साहसिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसकी सराहना देशभर में होने लगी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक भी पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने इस बहादुर किशोर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का ऐलान किया है।
किशोर की इस बहादुरी को लेकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसे असली हीरो बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights