सरकारी बस चालक के घर छापा: करोड़ों की नकदी और 15 किलो सोना बरामद
बीरभूम (पश्चिम बंगाल)। जिले के मोहम्मदबाजार क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी बस चालक मिनार मंडल के घर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को घर से करोड़ों रुपये नकद और करीब 15 किलो सोना बरामद हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, बरामद की गई संपत्ति की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और संबंधित जांच एजेंसियां सतर्क हुईं और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जांच में आय के स्रोत को लेकर संदेह जताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और सोना कहां से आया।
अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।