वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही फिर कहलाएगा ‘संत रविदास नगर’


वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भदोही जिले को एक बार फिर ‘संत रविदास नगर’ के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा महापुरुषों के नाम पर बने जिले का नाम बदलना गलत था।
मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि संत रविदास जी के सम्मान में बने जिले का नाम हटाना एक गलत निर्णय था, जिसे अब सुधारते हुए सरकार ने पुनः ‘संत रविदास नगर’ नाम बहाल करने का फैसला लिया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महापुरुषों के सम्मान और उनकी विरासत को संरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस फैसले से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights