सीएम योगी के आगमन से पहले संत रविदास घाट पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू


वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन से पहले वाराणसी के संत रविदास घाट पर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि घटना के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरातफरी रही।
घटना के मद्देनजर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights