जिला कारागार का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, बैरकों की सघन तलाशी


जौनपुर। जनपद के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात रही।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जेल परिसर की विभिन्न बैरकों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने बैरकों की सघन चेकिंग की।
अधिकारियों ने बंदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं जेल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बताया कि जिला कारागार में सभी व्यवस्थाएं सामान्य एवं संतोषजनक पाई गईं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित योगासन तथा अन्य सकारात्मक गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights